जय सिया राम
आप सभी भक्तों को बड़े ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता हैं रामानंद सम्प्रदाय का एक मात्र मूल पीठ श्रीमठ में विराजमान पूज्य महाराज स्वामी रामानन्दाचार्य ,पद प्रतिष्ठित स्वामी रामनरेशाचार्य जी महाराज एवं उनके कृपा पात्र उत्तराधिकारी राघव दास जी महाराज जी के सन्निधि में आज श्री मठ आश्रम गुरु कुल में बटुक ब्राह्मणों का उप नयन (जनेऊ संस्कार) (कर्मकाण्ड) आचार्य उपेन्द्र मिश्र, अनुज मिश्र और कृष्णकांत रावत , आदि ब्राह्मणों द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें बटुक ब्राह्मणों के लिए रहने , भोजन की व्यवस्था के साथ वेद, वेदांग ,साहित्य, व्याकरण कर्मकाण्ड संबन्धित इत्यादि विषयों की शिक्षा दी जाएगी।


No comments:
Post a Comment